भगवान भरोसे देव प्रयाग के मंत्री जी – मंदिर में दी 35 शिकायतों की अर्जी – मांगा हाथ का साथ फूल को घात?

Share Now

ऋषिकेश/

सड़क पर जनता के मुद्दों को उठाने में असफल होने के बाद अब प्रदेश में बिपक्ष भी भगवान के भरोसे है। देश और प्रदेश में राजनीतिक रूप से थोपे जा रहे फैसलों के खिलाफ कांग्रेश पार्टी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी मंदिरों में जाकर बिपक्ष का शिकायती पत्र देकर बीजेपी से देश प्रदेश के नागरिकों को मुक्ति देने की अरदास कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेश पार्टी वर्ष 2017 से सड़क पर आंदोलन कर रही है।

आपसी गुटबाजी में बंटी कांग्रेश पार्टी अपने अपने तौर तरीके से पार्टी को घसीटने में लगे दिखाई दे रहे है, पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय वन अधिकार को लेकर , वर्तमान पीसीसी चीफ महंगाई को लेकर तो पूर्व शिक्षा मंत्री देव डोलियों और मंदिरों के भरोसे बीजेपी के खिलाफ लड़ने की रणनीति बना रहे है, ऐसे में कांग्रेश दिल्ली विधान सभा मे खुद का सूपड़ा साफ होने का गम बीजेपी के कम सीट से जीतने से पूरा करने में देख रही है।


भगवान सिंह

https://youtu.be/UqwOrTUYDUQ


उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार विगत काफी समय से जनता के साथ छलावा कर रही है। और जनविरोधी कानून जनता पर थोप रही है, 35 लोक कल्याण योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया है वर्तमान सरकार टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार कर विधायक के कहने पर ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है।


अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों को छात्रवृत्ति नही मिल पा रही है, मलिन बस्तियों को स्थाई नही किया जा रहा है। वही ऋषिकेश कुंभ क्षेत्र को कोई बजट केंद्र ने नही दिया है जबकि कुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, लेकिन कोई मास्टर प्लान तैयार नही है जिससे बडी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।


रिटार्यड कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गयी है, वही 16,608 बीटीसी शिक्षको को सरकार मान्यता नही दे रही है, वही विकास योजनाओं पर कोई काम नहीं हो रहा है, जिसके तहत वह देवताओ के द्वार पर जाकर पीड़ित जनता के लिए न्याय की मांग कर रहे है।

वही मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि भाजपा देश को बांटने का कार्य कर रही है जिसका फल दिल्ली की जनता ने दिया है, जबकि आज कांग्रेस आज देश व संविधान को बचाने के लिए काम कर रही है।

error: Content is protected !!