पहाड़ी प्रजा मंडल कर रहा 1500 लोगों के भोजन की व्यवस्था

Share Now

देहरादून। वैश्विक महामारी संकट की इस घड़ी में कई मददगार जरूरतमंदों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सबसे अधिक रोटी का संकट उन लोगों के सामने है, जो अन्य प्रदेश से यहां आकर दिहाड़ी मजदूरी कर रोज कमाने खाने वाले, असहाय और गरीब निम्न तबके से जो लोग  हैं। ऐसे लोगों के लिए दून में कई सामाजिक संगठन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मददगार बने हैं। कारगी चैक में पहाड़ी प्रजा मंडल द्वारा प्रत्येक दिन करीब 15 सौ लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मोदी किचन के नाम से यहां हर दिन सैकड़ों लोग भोजन कर रहे हैं और  कई जगह यहां से  सैकड़ों  लोगों के लिए भोजन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। यहां लगातार दिन प्रतिदिन जरुरतमंदों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास बात यह है कि यहां साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।सोशल  डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन हो रहा है। खाना खिलाते समय साबुन से हाथ धो कर पहले सैनिटाइजर किया जा रहा है 2 मीटर की दूरी पर भोजन करने के लिए  बैठाया जाता है। इस कार्य में लगे हुए सभी पहाड़ी प्रजामंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता खुद मास्क और गलप्स पहने हुए है पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बीर सिंह पंवार और प्रजामंडल के महामंत्री अनुराग पंत इस अभियान को संचालित कर रहे हैं। प्रजा मंडल के सदस्य राजेंद्र पंवार ,सोहन सिंह बिष्ट, मनोज ,गौरव, हेमंत के साथ ही  भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल भाजपा कार्यकर्ता रमेश चैहान गणेश उनियाल विनोद रावत निर्मल जगूड़ी जमुना प्रसाद डंगवाल हरीश उनियाल आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।

————————————————————–

error: Content is protected !!