सड़क हादसा -दिल्ली से रुद्रप्रयाग सवारियों को छोड़कर वापस लौट रही थी कार- ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर माला खूंटी के पास हादसा

Share Now

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल, उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा।

भगवान सिंह

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर और व्यासी के बीच एक अर्टिका कार संख्या यू पी 15 टीए 1994 मालाखूंटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गये और चालक के पांव में गंभीर चोट आई है।
जिसे उपचार के लिए पुलिस बल ने चिकित्सालय को रवाना कर दिया है।
घटना लगभग 11 बजे दिन की बताई जा रही है।
उक्त कार दिल्ली से सवारियों को लेकर रुद्रप्रयाग छोड़ने गई थी और आज वापसी में लगभग 11 बजे दिन में यह कार गूलर और व्यासी के बीच माला खूंटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।इस दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। जबकि वाहन चालक को पांव में गंभीर चोट आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घायल चालक को रेस्क्यू कर उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया।
दुर्घटना का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी लेना बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!