रुड़की निकाय चुनाव – दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Share Now

रुड़की

https://youtu.be/kT5PPn0o7Jk

रुड़की निकाय चुनाव का मतदान तड़के सुबह से चल रहा है तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपने अपने समर्थन में मत हासिल करने का दावा कर रहे है। साथ ही नगर की जनता से वोट डालने की अपील भी कर रहे है। रुड़की के निवर्तमान मेयर यशपाल राणा ने अपने बूथ पर अपने मत का इस्तेमाल किया इसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए काग्रेस के पक्ष में माहौल होने का दावा किया।

परवेज आलम रुड़की

यशपाल राणा ने बताया चुनावी मतदान का माहौल काग्रेस के पक्ष में है। नगर की जनता काग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर रही है वही नगर विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा का गुणगान करते नजर आए। प्रदीप बत्रा ने कहा भाजपा के विकास कार्यो को ध्यान में रखते हुए नगर की जनता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर रही है। उन्होंने बताया केंद्र और राज्य सरकार की तर्ज पर ही रुड़की की सरकार भाजपा की बनने जा रही है।

बता दे कि सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और प्रत्येक घण्टा मतदान प्रतिशत बढतास गया लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता दिखाई दी। चारो ओर भाजपा काग्रेस की सीधी टक्कर नजर आई। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जो व्यक्ति मतदान की लाइन में 5 बजे तक लग जाएगी, वो मतदान कर सकेंगे। लगभग 65 से 70 प्रतिशत मतदान होने के कयास लगाए जा रहे है।

error: Content is protected !!