‘भारत बचाओ रैली’ के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को जिलेवार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

Share Now

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली विशाल ‘‘भारत बचाओ रैली’’ की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नेतागणों को जिलेवार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गिरीश गैरोला

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जिलों से रैली में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों से समन्वय एवं रैली की तैयारी हेतु वरिष्ठ कांगे्रसजनों को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके तहत उत्तरकाशी में पूर्व विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी, पुरोला में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनमोहन मल्ल, टिहरी पूर्व विधायक श्री विजयपाल सजवाण, देवप्रयाग पूर्व विधायक श्री गणेश गोदियाल, पौड़ी गढ़वाल पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी,  कोटद्वार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना, रूद्रप्रयाग पूर्व मंत्री श्री मंत्री प्रसाद नैथानी, चमोली मुुख्य कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेन्द्र शाह, एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राणा, पछवादून देहरादून प्रदेश महामंत्री श्री याकूब सिद्धिकी, देहरादून महानगर पूर्व विधायक श्री रामसिह सैनी, परवादून देहरादून पूर्व दर्जा मंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल हरिद्वार पूर्व विधायक श्री राजकुमा, रूड़की महानगर प्रदेश महामंत्री श्री विजय सारस्वत, उधमसिंहनगर पूर्व विधायक श्री रणजीत सिंह रावत एवं पूर्व मेयर रूड़की श्री यशपाल राणा, हल्द्वानी महानगर में पूर्व विधायक श्री गोपाल राणा, नैनीताल में पूर्व युवा कांगे्रस अध्यक्ष भुवन कापडी, अल्मोड़ा पूर्व सांसद श्री महेन्द्र सिंह पाल, रानीखेत पूर्व विधायक श्री हेमेश खर्कवाल, चम्पावत पूर्व विधायक श्री मनोज तिवारी, बागेश्वर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री खुशहाल सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ पूर्व विधायक श्री मयूख महर, तथा डीडीहाट में पूर्व विधायक श्री ललित फर्सवाण को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकगण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों का 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

error: Content is protected !!