कांग्रेस की सांझी रसोई की आग पर ई चालान के तीर से पानी डालने का आरोप।

Share Now

कौशांबी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे सांझी रसोई के कार्यक्रम के दसवें दिन रविवार को मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम शरीरा सहित आधा दर्जन गांवों में भोजन का वितरण किया गया। पार्टी सदस्यों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्वेष की भावना से उन्हें जनहित में कार्य नहीं करने दिया जा रहा है ।कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व में जरूरतमंदों को राशन और भोजन के लिए पास की जरूरत नहीं बताने वाले प्रशासन ने इसी दौरान उनका ई चालान कर दिया।

अंकित तिवारी कौशांबी

इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने मौजूद ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंशन का ख्याल रखने की बात कही। इसके साथ उन्होंने लोगों को साफ-सफाई थाने से पूर्व हाथ होने की भी जानकारी दिया।

प्रशासन अधिकारियों द्वारा कई बार निवेदन करने के बाद भी पास नहीं बनाया गया। पूर्व में इसके लिए जिला अधिकारी व उपजिलाधिकारी मंझनपुर से निवेदन किया गया था। जिस पर अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि आप लोग खाद्य सामग्री वितरित करके इसके लिए किसी प्रकार की पास की आवश्यकता नहीं थी। इसके विपरीत रविवार को जब जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी जी का वाहन खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए मंझनपुर चौराहे की ओर जा रहा था। तभी चौराहे पर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होते हुए थाने के एस आई अमित कुमार द्वारा जिला अध्यक्ष के वाहन को ई चालान कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी प्रशासनिक अधिकारियों के इस कदम की निंदा करती है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।।

इस मौके पर उनके साथ पार्टी के जिला महासचिव आशीष कुमार मिश्रा पप्पू, वेद प्रकाश सत्यार्थी, राजकुमार यादव, राज कुमार सरोज, भारत गौतम, इज़हार अब्बास आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!