भाजपा नेताओं ने सुना राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सोसल मीडिया लाइव संबोधन

Share Now

देहरादून। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आज सोशल मीडिया पर लाइव संबोधन किया गया। संबोधन को सुनने के लिए भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को व्यापक स्तर पर निर्देश दिए थे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रोजेक्टर लगाया गया था। हालांकि, लॉक डाउन और सोशल डिस्टेसिंग के चलते प्रदेश कार्यालय में लाइव कार्यक्रम को सांकेतिक रूप मनाया गया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय की उपस्थित में सीमित संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, आदित्य चैहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, कार्यालय सचिव कोस्तुभा नंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी मनबीर चैहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!