14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेश की भारत बचाओ रैली होगी ऐतिहासिक: प्रीतम सिंह

Share Now

देहरादून। आगामी 14 दिसम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा गढ़वाल मंडल के प्रमुख नेताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंच कर रैली को ऐतिहासिक बंनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी का यह पहला राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है जिसे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे।

गिरीश गैरोला

उन्होंने कहा कि पिछले पौने छह साल में मोदी सरकार ने देश के विकास की गाड़ी को पहियों से नीचे उतार दिया।  उन्होंने कहा कि नॉट बन्दी और जीएसटी के दुष्परिणाम आज पूरा देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की  विनाशकारी नीतियों के कारण आज देश की विकास दर साड़े चार प्रतिशत से भी कम रह गयी है। देश में आर्थिक मंदी के कारण बेरोजगारी चरम पर है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की सरकार जिस प्रकार से लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं और 2022 में कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप में राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। पार्टी की रैली व आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के लिए उत्तराखंड के लिए एआईसीसी से पर्यवेक्षक बिहार पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने कहा कि 14 दिसम्बर की भारत बचाओ रैली मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश आज एक खतरनाक दौर से गुजर रहा है , देश की सत्तारूढ़ सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका कर साम्प्रदायिक व उन मुद्दों की तरफ आकर्षित करवाती है जिसका विकास से कोई लेना देना नहीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी की अपेक्षा है कि उत्तराखंड से ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में भागीदारी निभाएं। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि आज पूरे देश का राजनैतिक वातावरण बदल रहा है और महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने इसका इशारा कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेश ने कहा कि उत्तराखंड की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है और प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि सरकार नाम की कोई व्यवस्था ही नहीं है। एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि आज कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि हम देश को बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों से बचाएं।

बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकारों ने उत्तराखंड की जनता को ठगने का काम किया है , उन्होंने कहा कि टिहरी डाम की नीलामी कर बीजेपी ने यह साबित कर दिया है।

बैठक में महामंत्री संघठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक ममता राकेश,पूर्व विधयक गणेश गोदियाल,पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत,संजय पालीवाल, नवीन जोशी, संजय किशोर,लाल चंद शर्मा, अजय सिह, सुरेन्द्र रांगड़, गौरव सिंह,हरिद्वार जिला अध्यक्ष धर्मपाल, पौड़ी जिला अध्यक्ष कामेश्वर राणा, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत,कोटद्वार जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन बोंठियाल, कवींद्र इष्टवाल,गरिमा दसोनि, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताहिर अली,राजेन्द्र शाह ,नवीन जोशी, आर पी रतूड़ी, राजेश चमोली, प्रदीप जोशी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, कै0 बलवीर सिंह, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, पी.के. अग्रवाल, प्रभु लाल बहुगुणा, राजेश शर्मा, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, अनुराधा तिवारी, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा , शोभाराम, गौरव अग्रवाल, महेश जोशी ने भी अपने विचार रक्खे।

error: Content is protected !!